फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: स्कूल का स्लैब गिरने पर हाईकोर्ट ने लोक निर्माण, शिक्षा विभाग से तलब की रिपोर्ट

Fri, 12 Nov 2021 10:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

उच्च न्यायालय की जूविनाइल जस्टिस कमेटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने रिपोर्ट में स्पष्ट करने को कहा है कि इस तरह घटिया गुणवत्ता वाले निर्माण कार्य के लिए ठेकेदार के खिलाफ क्या कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरमौर जिले के धारटीधार इलाके की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरोग बनेड़ी में रेलिंगनुमा रास्ते की स्लैब क्षतिग्रस्त होने से पांच विद्यार्थी घायल होने के मामले में हाईकोर्ट की जूविनाइल जस्टिस कमेटी ने सचिव लोक निर्माण विभाग और निदेशक उच्च शिक्षा से रिपोर्ट तलब की है। स्कूल भवन का निर्माण करने वाले ठेकेदार के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है, इसकी जानकारी देने को भी कहा है।

विज्ञापन


उच्च न्यायालय की जूविनाइल जस्टिस कमेटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने रिपोर्ट में स्पष्ट करने को कहा है कि इस तरह घटिया गुणवत्ता वाले निर्माण कार्य के लिए ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कमेटी ने शुक्रवार को समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर पर प्रशासनिक तौर पर संज्ञान लिया है। इस प्रशासनिक आदेश को पारित करने से पूर्व जूविनाइल जस्टिस कमिटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने उपायुक्त सिरमौर से उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार के माध्यम से दोपहर तीन बजे तक ई मेल या फैक्स के माध्यम से इस मामले पर रिपोर्ट भेजने को कहा।
विज्ञापन


उपायुक्त आरके गौतम ने रिपोर्ट में बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनेड़ी के 11वीं कक्षा के छात्र वीरवार को अवकाश अवधि के बाद स्लैब से गुजर रहे थे। उसी समय खेल मैदान को पहली मंजिल से जोड़ने वाला कंक्रीट स्लैब गिर गया। इस कारण आठ बच्चे गिर गए और घायल हो गए। 

बच्चों को तुरंत स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सभी छात्र खतरे से बाहर हैं। उनका सारा चिकित्सा खर्चा सरकार उठा रही है। कहा कि पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच करने को कहा गया है। 11 नवंबर को इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। स्लैब के निर्माण में किसी भी प्रकार की चूक का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें