प्रदेश हाईकोर्ट ने सोमवार को क्लर्क-कम-प्रूफ रीडर का परिणाम घोषित कर दिया है। इस पद के लिए 31 जुलाई 2022 को लिखित एवं टंकण परीक्षा का आयोजन किया गया था। परिणाम को उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सोमवार को क्लर्क-कम-प्रूफ रीडर का परिणाम घोषित कर दिया है। इस पद के लिए 31 जुलाई 2022 को लिखित एवं टंकण परीक्षा का आयोजन किया गया था। परिणाम को उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। व्यक्तिगत साक्षात्कार 22, 23, 24 और 27 मार्च, 2023 को आयोजित किया जाना निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
साक्षात्कार की अनुसूची और उसके निर्देश भी उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। उम्मीदवारों को अपने वैध फोटो पहचान प्रमाण और मूल प्रशंसापत्र, राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित कर निर्धारित तिथि और समय पर लाना आवश्यक किया गया है।