फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का कहर, विद्युत सब स्टेशन बहा, 50 गांवों में ब्लैक आउट

Thu, 24 Aug 2017 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर/शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में भारी बारिश ने कई क्षेत्रों में तबाही मचा दी। हमीरपुर के जाहू में सुनैहल खड्ड में बाढ़ आने से 33 केवी विद्युत सब स्टेशन बह गया। इससे मंडी की बलद्वाड़ा तहसील के करीब 50 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। 132 केवी सब स्टेशन की चारदीवारी को भी सीर खड्ड बहाकर ले गई।
विज्ञापन


सब स्टेशन के भीतर पानी घुसने से खतरा बढ़ गया है। टौणीदेवी के झनिकर में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां दो मकान पहले ही गिर चुके हैं। कांगड़ा के कोटला के त्रिलोकपुर में पीपल का पेड़ गिरने से पठानकोट-मंडी एनएच कई घंटे बंद रहा। परिवहन निगम की बसें एवं अन्य गाड़ियां फंसी रहीं।

भारी बारिश से बिलासपुर के भगेड़ स्कूल की दीवार गिर गई है। स्कूल में बने रसोई घर में भी दरारें आ चुकी हैं। सीर खड्ड में उफान आने से आईपीएच का स्टोर टैंक मलबे में दब गया। उधर, कुनिहार-शिमला मार्ग भूस्खलन होने से आठ घंटे तक बंद रहा। सुबह करीब नौ बजे ही यातायात बहाल हो पाया। जिला सिरमौर की दर्जनभर सड़कों पर यातायात ठप रहा। कई सड़कों पर पेड़ गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में आज भारी बारिश की चेतावनी

हिमाचल के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने की आशंका है।

वीरवार को प्रदेश में मौसम मिला जुला रहा। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

वीरवार को शिमला में अधिकतम तापमान 26.1, ऊना में 34.6, सोलन में 28.0, नाहन में 27.9, कांगड़ा में 31.2, सुंदरनगर में 32.0, भुंतर में 33.2, कल्पा में 21.0, हमीरपुर में 32.3, बिलासपुर में 31.8, मंडी में 31.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें