फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुब्बल कोटखाई उपचुनाव: गुटबाजी के बीच स्वास्थ्य मंत्री ने चेतन बरागटा को घोषित किया प्रत्याशी, मांगे वोट

Thu, 29 Jul 2021 08:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रोहड़ू

सार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि चेतन बरागटा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी होंगे। सरकार चाह रही है कि चेतन बरागटा के माध्यम से क्षेत्र में विकास आगे बढ़े।
विज्ञापन
जनसभा में चेतन बरागटा और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक एवं सरकारी मुख्य सचेतक रहे नरेंद्र बरागटा के निधन से खाली हुई सीट पर उपचुनाव से पहले सियासी पारा गर्मा गया है। इस सीट पर टिकट के लिए भाजपाइयों में जमकर गुटबाजी हो रही है। पार्टी ने अभी प्रत्याशी का एलान भी नहीं किया है। लेकिन वीरवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल एक जनसभा कर बरागटा के बेटे एवं भाजपा आईटी सेल के प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा के लिए वोट मांग आए। 

विज्ञापन


डॉ. सैजल ने नावर क्षेत्र की कुठाड़ी पंचायत में जनसभा के दौरान चेतन बरागटा को विजयी बनाकर विधानसभा में भेजने की लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि चेतन बरागटा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी होंगे। सरकार चाह रही है कि चेतन बरागटा के माध्यम से क्षेत्र में विकास आगे बढ़े, इसलिए क्षेत्र की जनता को सरकार का साथ देना होगा।

चेतन बरागटा को जीताकर विधानसभा में भेजना होगा। इससे पहले परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने भी कोटखाई में जनसभा के दौरान चेतन बरागटा आगे बढ़ो के नारे लगवाकर उनके लिए वोट की अपील की थी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वयं भी खड़ापत्थर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चेतन बरागटा के भाजपा उम्मीदवार होने का संकेत दे गए थे। जुब्बल नावर कोटखाई के दौरे पर आने वाले सभी मंत्री चेतन बरागटा को साथ लेकर लोगों के बीच जा रहे हैं और उपचुनाव में उन्हें जीताने के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें