फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में क्या खुलेगा क्या नहीं, केंद्र की गाइडलाइन के बाद सरकार इस दिन लेगी फैसला

Wed, 29 Jul 2020 11:12 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्र सरकार की बुधवार को कोरोना के चलते अनलॉक-3 या अगले लॉकडाउन को लेकर जारी होने वाली गाइडलाइन के बाद प्रदेश सरकार भी इस पर 30 जुलाई को कोई फेसला लेगी। 30 को हिमाचल कैबिनेट की बैठक होनी है और इसमें यह तय किया जाएगा कि अनलॉक-3 की केंद्रीय गाइडलाइन के बाद प्रदेश में क्या खुलेगा और क्या नहीं। यही नहीं प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए लॉकडाउन पर भी चर्चा या कोई फैसला हो सकता है। सरकार ने इस पर प्रदेश की जनता से भी राय मांगी है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने हिमाचल माई जीओवी वेब पोर्टल पर एक सर्वे शुरू किया है, जिसमें लोगों से पूछा है कि क्या वह प्रदेश में लॉकडाउन या वीकेंड लॉकडाउन लगाना चाहते हैं। इस पोल सर्वे में ज्यादातर लोग पूरे प्रदेश में लॉकडाउन के पक्ष में वोट कर रहे हैं। फिर भी मुख्यमंत्री इस मामले पर कैबिनेट से चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


ऊना में जल्द खुलेंगे ट्रेनिंग सेंटर
कोरोना संकट के बीच हिमाचल में गतिविधियों को धीरे-धीरे शर्तों के साथ पटरी पर लाया जा रहा है। इसी कड़ी में अब ट्रेनिंग सेंटर खोलने को लेकर एसओपी जारी कर दिए गए हैं। जल्द जिला ऊना में भी ट्रेनिंग सेंटर खुलने की उम्मीद है। इन सेंटरों विभिन्न आईटीआई, कौशल विकास निगम के तहत आने वाले संस्थान आदि होंगे। में हालांकि इन्हें खोलने से पहले जिला स्तर व सब डिवीजन कमेटी निरीक्षण करेगी। कमेटी की हरी झंडी के बाद ही संस्थान को खोला जाएगा। डीसी ऊना संदीप कुमार ने बताया कि ट्रेनिंग सेंटरों को खोलने को लेकर एसओपी जारी की है। कमेटी इसका अध्ययन करेगी, फिर निरीक्षण करने के बाद ही संबंधित संस्थान खोलने पर अंतिम निर्णय लेंगे।

विज्ञापन

लॉकडाउन की अफवाहों के बीच मैहतपुर में पहुंच गई लोगों की भीड़

 सूबे में एक बार फिर लॉकडाउन लगने की अफवाहों के बीच मंगलवार को मैहतपुर में प्रदेश के प्रवेश द्वार शहीद अमोल कालिया पर सामान्य से अधिक हिमाचल आने के लिए लोगों की भीड़ पहुंच गई। लोगों का कहना है कि जिस प्रकार राज्य सरकार ने एक बार फिर से सूबे में लॉकडाउन लगाए जाने को लेकर जनता की राय ली है, उससे लॉकडाउन के कयास लगाए जाने लगे हैं।

इस जनमत के बाद ऊना जिला के सरहदी क्षेत्रों में अचानक हलचल बढ़ गई है। दूसरे राज्यों से हिमाचल आने वाले लोगों की संख्या में अचानक से फिर वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, डीसी ऊना संदीप कुमार ने साफ किया है कि फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें