इनवेस्टर मीट से पहले निवेशकों को ठहराने और खाने पीने की व्यवस्था कैसे की जानी है। इनवेस्टर मीट में हिस्सा लेने वाले निवेशकों के लिए कहां सरकार की योजनाओं के बारे में कहां जानकारी दी जा सकती है।
देश के निवेशकों को आकर्षित करने के लिए किन शहरों में संपर्क स्थापित किया जा सकता है। विदेशी निवेशकों को लुभाने के लिए किन देशों के निवेशकों से कैसे संपर्क किया जा सकता है, जैसे मसलों पर उत्तराखंड सरकार से अधिकारी टिप्स लेकर लौटे हैं।
राज्य में 80 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा
सरकार ने इनवेस्टर मीट के माध्यम से प्रदेश में अस्सी हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा है। सरकार को उम्मीद है कि इनवेस्टर मीट से देश विदेश के पूंजीपतियों को आकर्षित किया जाएगा।
क्या कहते हैं अधिकारी
राज्य पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक अजीत भारद्वाज कहते हैं कि अधिकारियों का दल उत्तराखंड के इनवेस्टर मीट के आयोजन से पहले की तैयारियों की अध्ययन करने को भेजा गया था। यह दल अध्ययन करके लौट आया है।