फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डों से शाम साढ़े पांच बजे के बाद नहीं चली बसें

Wed, 07 Nov 2018 05:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश भर के बस अड्डों से बुधवार शाम साढ़े पांच बजे के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसें नहीं चलेंगी। ड्राइवरों-कंडक्टरों को घर पहुंचकर दिवाली मनाने के लिए एचआरटीसी ने यह व्यवस्था की है।

विज्ञापन


उधर, बाहरी राज्यों से हिमाचल को चलाई गईं 240 बसें कम पड़ गई हैं। निगम प्रबंधन ने मंगलवार को 100 और अतिरिक्त बसें चलाई है। दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और बद्दी से चलाई जा रहीं ये बसें हर आधे घंटे बाद उपलब्ध कराई जा रही हैं। 

निगम की बसें दिवाली पर रात करीब आठ बजे तक अपने गंतव्यों तक पहुंच जाएंगी। लोकल और लांग रूट को मिलाकर प्रदेश भर में साढ़े चार सौ के करीब अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं।
विज्ञापन


350 लांग रूटों पर जबकि 100 के करीब शहरों के लोकल रूटों पर चलाई गई हैं। निगम का दावा है कि दिवाली के दिन अगर किसी क्षेत्र में 40 व इससे अधिक सवारियां हुईं तो इनके लिए स्पेशल बस का इंतजाम किया जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

दिवाली के दूसरे दिन सुबह भी उपलब्ध रहेंगी सेवाएं

निगम ने मंगलवार को दिल्ली बस अड्डे से 54, चंडीगढ़ से 62 अतिरिक्त बसें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए चलाईं जबकि बद्दी से भी 49 बसें विभिन्न क्षेत्रों के लिए दौड़ाई गईं।

निगम के सीजीएम एचके गुप्ता ने बताया कि बाहरी राज्यों से ज्यादातर लोग हिमाचल आ रहे हैं। ऑनलाइन बुकिंग में भारी इजाफा हो रहा है। इसके चलते अतिरिक्त बसें चलानी पड़ी हैं। 

दिवाली के दूसरे दिन बसें अपनी समय सारणी के अनुसार चलेंगी। स्पेशल बसें समयसारणी से आगे-पीछे हो सकती हैं। हालांकि, सुबह थोड़ी दिक्कत रहेगी लेकिन कई बसों को समय पर चलाने के प्रयास किए जाएंगे। जिस बस चालक का जहां घर है, ज्यादातर की ड्यूटी उसी क्षेत्र के रूट पर लगाई गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें