फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन और स्टेट हाईवे को जिला मार्ग बनाने की तैयारी में सरकार

Fri, 07 Apr 2017 09:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार हिमाचल में तीन और स्टेट हाईवे को जिला रोड घोषित करने जा रही है। इन सड़कों पर 20 से 25 शराब ठेके हैं। सभी शराब ठेके राज्य मार्ग से 220 मीटर के दायरे में हैं। प्रदेश में 19 स्टेट हाईवे हैं, जिनमें से सरकार ने 16 को जिला रोड घोषित कर दिया है। अब लाल ढांक-पावंटा, ठियोग-हाटकोटी-रोहडू़ और कुमारहट्टी-सराहन-नाहन राज्य मार्ग को जिला रोड बनाने की तैयारी है। 
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य मार्ग को जिला रोड घोषित करने से केंद्र से मिलने वाली राशि में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। केंद्र से बजट के लिए प्रदेश सरकार ने पहले भी राज्य मार्ग को जिला की सड़कें घोषित किया है। यही नहीं, जिला की सड़कों को माइनर जिला सड़क भी घोषित किया है। बता दें कि हिमाचल में अधिकांश शराब ठेके इन सड़कों के किनारे खोले गए हैं। 

अगर राज्य मार्ग का दर्जा नहीं घटाया जाता है तो प्रदेश सरकार को हर महीने करोड़ों का नुकसान होना था। लोनिवि के इंजीनियर इन चीफ आरके वर्मा ने बताया कि राज्य मार्ग को जिला मार्ग घोषित करने से बजट में किसी भी तरह की कटौती नहीं होती है। उन्होंने बताया कि जितनी राशि राज्य मार्ग के लिए जारी होती है, उतनी ही राशि (एमडीआर) मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड के लिए मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें