फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहरबान हुई सरकार, उद्यान विस्तार अफसरों का वेतन बढ़ा

Fri, 07 Apr 2017 09:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल सरकार ने सैकड़ों उद्यान विस्तार अधिकारियों के वेतन में बढ़ोतरी कर दी है। इन अधिकारियों की दो साल की नियमित सेवाओं के बाद 400 रुपये बढ़ेंगे। इस संबंध में राज्य सरकार के वित्त विभाग ने वीरवार को अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश में उद्यान विस्तार अधिकारियों के 500 से ज्यादा पद हैं और इनमें से 426 पदों को ही भरा गया है।
विज्ञापन


बाकी पद रिक्त हैं। इन अधिकारियों का पे बैंड 5910-20200 है। ग्रेड पे 2400 रुपये है। जिन अधिकारियों की दो साल से अधिक की नियमित सेवाएं हैं, उन्हें अब 2800 रुपये का ग्रेड पे मिलेगा। यानी उनके ग्रेड पे में 400 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बागवानी विस्तार

अधिकारियों को यह लाभ कृषि विकास अधिकारियों की तर्ज पर मिलेगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्रीकांत बाल्दी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक यह प्रावधान एक अप्रैल 2017 से लागू होगा। वहीं, दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश बागवानी सेवाएं संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र ठाकुर ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें