भत्ता जारी करने से सरकारी कोष पर पड़ने वाले बोझ का वित्त विभाग आकलन कर रहा है। कर्मचारियों और पेंशनरों को अब तक 12 फीसदी महंगाई भत्ता देय है। हालांकि, इस संबंध में निर्णय राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में ही होना है। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (प्रदीप गुट) के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री से महंगाई भत्ता जारी करने की मांग उठाई गई है।
विभाग से भत्ता दिवाली तक जारी होने के संकेत मिले हैं। बता दें कि पिछले माह कर्मचारियों को वेतन पांच तारीख को जारी हुआ था, लेकिन इस बार राज्य सरकार के वित्त विभाग की ओर से सभी कोषागारों को कर्मचारियों को एक अक्तूबर को वेतन और पेंशनरों को पेंशन 9 अक्तूबर को जारी करने के निर्देश जारी किए हैं।