फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन होगी हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक, खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

Sat, 09 Jun 2018 08:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने आगामी कैबिनेट बैठक की तिथि निर्धारित कर दी है।  जयराम मंत्रिमंडल की बैठक 15 जून को राज्य सचिवालय में होगी। इस बैठक में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के साथ नौकरियों का पिटारा खुल सकता है।

विज्ञापन


 कैबिनेट में कई अहम मसलों पर चर्चा होगी, जिनमें बिजली प्रोजेक्टों पर निर्णय हो सकता है। वहीं, हाल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किए गए थर्मोकोल प्रतिबंध के एलान को भी मंत्रिमंडल से आधिकारिक मंजूरी मिल सकती है।

इसके अलावा शिमला व प्रदेश में पानी की स्थिति को लेकर चर्चा होने की संभावना है। बजट घोषणाओं को धरातल पर लागू करने के लिए भी मंथन होगा। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, आबकारी एवं कराधान, राजस्व आदि विभागों से संबंधित निर्णय भी हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें