फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आश्वासन पर आंगनबाड़ी वर्कर्स ने वापस ली हड़ताल

Fri, 08 Jun 2018 04:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्परों की दो दिवसीय हड़ताल खत्म हो गई।सीटू से संबद्ध आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर यूनियन ने  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आश्वासन मिलने के बाद अपनी हड़ताल समाप्त की। 

विज्ञापन


शुक्रवार को यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें मांगों से अवगत कराया। यूनियन की अध्यक्ष खिमी भंडारी और महासचिव राजकुमारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे शीघ्र आंगनबाड़ी कर्मियों की वेतन बढ़ोतरी व अन्य मसलों पर गंभीरता से विचार कर सकारात्मक निर्णय लेंगे। यूनियन ने चेताया है कि अगर आंगनबाड़ी कर्मियाें की मांगें शीघ्र पूरी न हुईं तो यूनियन राज्य व्यापी संघर्ष छेड़ेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से मिलने के बाद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे यूनियन ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। उधर, हड़ताल के चलते शुक्रवार को भी प्रदेश में अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र लगातार दूसरे दिन बंद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें