फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने गृह और रक्षा मंत्री से की मुलाकात, नई शिक्षा नीति की बैठक में भी पहुंचे

Fri, 04 Oct 2019 11:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं से राज्यपाल की पद गृहण करने के बाद पहली शिष्टाचार भेंट थी।  राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में राज्यपालों के उप समूह के साथ नई शिक्षा नीति को लेकर बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की। बैठक के दौरान देश के लिए नई शिक्षा नीति को बनाने के बारे में विचार-विमर्श किया गया।

विज्ञापन


राज्यपाल ने इस विषय पर अपने विचार रखे। गोवा के राज्यपाल मृदुला सिन्हा, केरल के राज्यपाल आरिफ  मोहम्मद खान, अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्रा, अंडमान और निकोबार द्वीप के लेफ्टिनेंट गवर्नर देवेंद्र कुमार जोशी, दमन और द्यू तथा दादर और नगर हवेली के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल ने भी बैठक में भाग लिया। राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर भी उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें