फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SDM साहब ने कर डाला ऐसा कारनामा कि ऑफिस में मच गया हड़कंप

Sat, 16 Dec 2017 01:32 PM IST
विजय ठाकुर/अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के हमीरपुर जिला के एक खंड विकास अधिकारी कार्यालय से सरकारी उपकरणों के गायब होने पर बवाल मच गया है। एक एसडीएम पर सरकारी सामान को अपने साथ ले जाने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


इस मामले की शिकायत जिलाधीश हमीरपुर और प्रदेश कार्मिक विभाग तक पहुंच गई है। वहीं कार्मिक विभाग ने शिकायत मिलते ही संबंधित एसडीएम से जवाब मांगा है।

वर्तमान एसडीएम साहब पूर्व में हमीरपुर जिला के एक ब्लॉक में बीडीओ के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। कुछ माह पहले ही उनका हमीरपुर जिला से ट्रांसफर हो चुका है और प्रदेश के एक अन्य जिला के अंतर्गत आने वाले उपमंडल में बतौर एसडीएम सेवाएं दे रहे हैं।

एसडीएम के पद पर नियुक्ति से पहले संबंधित अधिकारी हमीरपुर जिला के एक ब्लॉक में बीडीओ के पद पर रहे हैं। बीडीओ के पद पर कार्य करते समय उनके लिए कार्यालय के एक सरकारी विश्रामगृह में रहने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ सदस्य बोले, साहब ले गए सामान

पंचायती राज विभाग की तरफ से बीडीओ कार्यालय में लैपटॉप, कंप्यूटर प्रिंटर, पिलर हीटर समेत अन्य सामान मुहैया करवाया गया। करीब एक साल से अधिक समय तक ब्लॉक में सेवाएं देने के बाद संबंधित अधिकारी का एसडीएम के पद पर ट्रांसफर हो गया।

ट्रांसफर के बाद बीडीओ के पद से रिलीव होने से पूर्व अधिकारी को सरकारी सामान वापस लौटाना होता है। लेकिन संबंधित अधिकारी सरकारी लैपटॉप, कंप्यूटर प्रिंटर, पिलर हीटर, पंखा, बेडशीट, तकिया, जग, बाल्टी, टी-सेट, चम्मच और गिलासों के सेट समेत करीब एक दर्जन से अधिक वस्तुएं साथ ही ले गए। 

नए बीडीओ के तौर पर ज्वाइन करने वाले अधिकारी ने मौके पर सामान न मिलने पर जांच शुरू की। स्टाफ सदस्यों ने उन्हें बताया कि एसडीएम साहब सारा सामान अपने साथ ले गए हैं। जिलाधीश हमीरपुर संदीप कदम ने कहा कि बीडीओ की शिकायत मिली है।

शिकायत में सरकारी सामान को अपने साथ ले जाने के आरोप हैं। मामले की जांच चल रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश कार्मिक विभाग शिमला के स्पेशल सेक्रेटरी अमरजीत सिंह ने भी इस मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें