फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र ने दी मंजूरी, यहां खुलेगा प्रदेश का पहला क्लस्टर विश्वविद्यालय

Wed, 26 Oct 2016 10:33 AM IST
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के मंडी में प्रदेश का पहला क्लस्टर विश्वविद्यालय स्थापित होगा। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने प्रदेश सरकार के प्रस्ताव व डीपीआर को मंजूरी दे दी है। इसके लिए कुल 55 करोड़ रुपये मिलेंगे। मंगलवार को पहली किस्त के रूप में 24 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। क्लस्टर विश्वविद्यालय में डिग्री कॉलेज मंडी, सुंदरनगर, द्रंग और बासा को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


मंडी जिले के अन्य कॉलेजों के अलावा बिलासपुर और कुल्लू जिला के कॉलेजों को जल्द क्लस्टर में शामिल किया जा सकता है। 24 करोड़ का बजट भवन निर्माण, मूलभूत सुविधाओं और उपकरणों की खरीद पर खर्च किया जाएगा। इसमें केंद्र और हिमाचल का शेयर 90:10 अनुपात में रहेगा। पहली किस्त के रूप में प्रदेश सरकार ढाई करोड़ रुपये जारी करेगी।

हिमाचल विश्वविद्यालय के बोझ को कम करने और गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा देने के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान में क्लस्टर विश्वविद्यालय खोलने को मंजूरी दी है। रूसा गाइड लाइन के मुताबिक एक विश्वविद्यालय के तहत 100 से
विज्ञापन


अधिक कॉलेज नहीं होने चाहिए। उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी ने कहा कि 2014 में मंडी में क्लस्टर विवि खोलने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था। लंबे प्रयासों के बाद सूबे को पहला क्लस्टर विवि मिला है। 

विधानसभा से मिलेगी अध्यादेश को मंजूरी
शीतकालीन सत्र में क्लस्टर विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए अध्यादेश विधानसभा में लाए जाने की संभावना है। शिक्षा विभाग ने अगले शैक्षणिक सत्र से क्लस्टर विवि को शुरू करने की तैयारी की है। 

अलग उपकुलपति, रजिस्ट्रार की होगी नियुक्ति
क्लस्टर विश्वविद्यालय मंडी की अधिसूचना जारी होने पर यहां अलग से उपकुलपति और रजिस्ट्रार की नियुक्ति की जाएगी। इन नियुक्तियों के लिए अध्यादेश में अलग से नियमों के प्रावधान किए जाएंगे।

मंडी कॉलेज को बनाया लीड कॉलेज
केंद्र सरकार ने मंडी कॉलेज को क्लस्टर विश्वविद्यालय का लीड कॉलेज बनाया है। इसके तहत मंडी कॉलेज में स्कूल ऑफ लॉ, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी, स्कूल ऑफ परफार्मिगिं आर्ट, स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर प्लानिंग, स्कूल ऑफ टीचर एजूकेशन, स्कूल ऑफ जियो फिजिकल साइंस, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट विभाग खोला जाएगा।

द्रंग कॉलेज में स्कूल ऑफ लैंग्वेज और स्कूल ऑफ साइंस खुलेगा। बासा कॉलेज में स्कूल ऑफ टूरिज्म स्टडी और स्कूल ऑफ लाइब्रेरी साइंस खुलेगा। सुंदरनगर कॉलेज में स्कूल ऑफ अप्लाइड साइंस, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडी और स्कूल ऑफ फार्मेसी विभाग खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें