फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सुशील जस्टा बने जलशक्ति विभाग के ईएनसी, सात एचएएस अधिकारियों का तबादला

Thu, 19 Aug 2021 10:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने गुरुवार को सात एचएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है।

 
विज्ञापन
जलशक्ति विभाग के ईएनसी सुशील जस्टा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने गुरुवार को सात एचएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है।  देर रात जारी तबादला आदेशों के अनुसार एचएएस अधिकारी सुनील वर्मा को एसडीएम धर्मपुर से संयुक्त सचिव राजस्व, कृष्ण चंद को जिला पर्यटन अधिकारी कुल्लू से जिला पर्यटन अधिकारी मंडी, अपराजिता चंदेल को एसी कम बीडीओ नादौन को एसडीएम तीसा, डॉ. स्वाति गुप्ता को एसी कम बीडीओ देहरा से एसडीएम सलूणी, राजेश भंडारी को आरटीओ कुल्लू से जिला पर्यटन अधिकारी कुल्लू, मीनाक्षी चौधरी को एसडीएम तीसा से एसडीएम धर्मपुर और प्रकाश चंद आजाद को आरटीओ हमीरपुर से आरटीओ कुल्लू के पद पर तैनात किया है।

विज्ञापन


इसके अलावा एचएएस अधिकारी वीरेंद्र शर्मा का तबादला आदेश को रद्द किया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने जलशक्ति विभाग शिमला जोन के मुख्य अभियंता इंजीनियर सुशील जस्टा को इंजीनियर इन चीफ(ईएनसी( नियुक्त किया है। इस संबंध में मुख्य सचिव राम सुभग सिंह की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें