फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल और कॉलेज के साढ़े 19 हजार मेधावियों को जुलाई में मिलेंगे लैपटॉप

Sat, 27 Mar 2021 10:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ने शुरू की खरीद प्रक्रिया, 27 अप्रैल को खुलेंगे टेंडर
  • शैक्षणिक सत्र 2018-19 और 2019-20 के मेधावियों के लिए होगी खरीद
  • सप्लाई ऑर्डर जारी होने के आठ सप्ताह में 12 जिलों में पहुंचाए जाएंगे लैपटॉप
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले 19572 मेधावियों को जुलाई में लैपटॉप मिलेंगे। शिक्षा विभाग के आवेदन पर राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ने लैपटॉप की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। 27 अप्रैल को टेंडर आवंटित किए जाएंगे। शैक्षणिक सत्र 2018-19 और 2019-20 के मेधावियों के लिए खरीद की जा रही है। सप्लाई ऑर्डर जारी होने के आठ सप्ताह में 12 जिलों में लैपटॉप पहुंचाए जाएंगे। छह अप्रैल को इस बाबत कॉरपोरेशन ने प्री बिड बैठक बुलाई है।

विज्ञापन


शैक्षणिक सत्र 2018-19 के 9786 और 2019-20 के 9786 मेधावियों के लिए लैपटॉप खरीदे जाएंगे। शिक्षा विभाग एक साथ दो वर्ष के लिए लैपटॉप खरीदने जा रहा है। फरवरी 2020 में हुई बैठक में मेधावियों के लिए शिक्षा विभाग ने स्वयं लैपटॉप खरीद करने का फैसला लिया था। तत्कालीन शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभाग ने जैम पोर्टल के माध्यम से लैपटॉप की खरीद का निर्णय लिया था।

विभाग ने बीते एक वर्ष के दौरान लैपटॉप खरीद के लिए कई प्रयास किए, लेकिन कोई भी प्रयास सिरे नहीं चढ़ा। दसवीं और बारहवीं कक्षा और कॉलेजों में पढ़ने वाले मेधावियों को लैपटॉप दिए जाने हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाने हैं। वर्ष 2017-18 की खरीद प्रक्रिया विवादित होने पर शिक्षा विभाग ने इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन से नाता तोड़ने का एलान किया था।
विज्ञापन


बीते एक वर्ष के दौरान तीन बार शिक्षा विभाग ने जैम पोर्टल के माध्यम से खरीद प्रक्रिया शुरू की, लेकिन किसी भी कंपनी ने इसमें दिलचस्पी नहीं ली। अब 31 मार्च 2021 को लैपटॉप खरीद का बजट लैप्स होने के बचाने के लिए शिक्षा विभाग ने खरीद के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन से करवाने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में कॉरपोरेश ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें