फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार के बाद मीडिया के सामने आए धूमल, CM पद पर कही डाली ये बात

Mon, 18 Dec 2017 08:18 PM IST
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा चुनावों में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के राजेंद्र राणा से हारने के बाद प्रेम कुमार धूमल पहली बार मीडिया के सामने आए। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से अपनी हार पर कहा कि इसके पीछे कई कारण हैं।
विज्ञापन


जिन पर पार्टी संगठन में मंथन किया जाएगा। उन्होंने सोमवार को समीरपुर स्थित अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हार के बाद वे मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं, लेकिन फिर भी इसका फैसला हाईकमान को करना है।

धूमल ने कहा कि हमीरपुर छोड़ सुजानपुर सीट से चुनाव लड़ना हाईकमान का फैसला था। हाईकमान को लगा होगा कि सुजानपुर सीट जीतना जरूरी है, लेकिन जो उस सीट से जीते, शायद वे हमसे अच्छे हैं। हमारे में शायद कोई कमी थी, जो सुजानपुर की जनता को अहसास न दिला सके
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कहा- व्यक्तिगत हार से भी ज्यादा मायने रखती है पार्टी की जीत

धूमल ने कहा कि पाटी के अंदर जिन बड़े नेताओं की हार और जीत हुई है। वे सब उनके करीबी हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार जनता के लिए कार्य करेगी। व्यक्तिगत हार से ज्यादा पार्टी की जीत मायने रखती है। धूमल ने कहा कि न तो पहले सीएम पद के लिए दावा किया था और न अब कर रहे हैं। आगे सब पार्टी हाईकमान तय करेगी।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में उन्हें केंद्रीय नेतृत्व का भरपूर सहयोग मिला है। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कुछ भाजपा निर्वाचित विधायकों की ओर से उनके लिए सीट खाली करने के ऑफर के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने पार्टी को प्रचंड बहुमत देने के लिए प्रदेश की जनता और उन्हें वोट करने के लिए सुजानपुर की जनता का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें