फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

himachal election: हिमाचल में नामांकन के अंतिम दिन तक वोट बना सकेंगे युवा

Fri, 14 Oct 2022 09:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 प्रदेश में 17 से 25 अक्तूबर तक नामांकन करने की तिथि घोषित की गई है। ऐसे में जो युवा 17 वर्ष के हैं और 25 अक्तूबर तक 18 वर्ष के हो जाएंगे, उन्हें अपना वोट बनाने का अधिकार होगा। 
विज्ञापन
वोटर आई कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में नामांकन के अंतिम दिन तक युवा वोट बना सकेंगे। भारतीय चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है। प्रदेश में 17 से 25 अक्तूबर तक नामांकन करने की तिथि घोषित की गई है। ऐसे में जो युवा 17 वर्ष के हैं और 25 अक्तूबर तक 18 वर्ष के हो जाएंगे, उन्हें अपना वोट बनाने का अधिकार होगा। चुनाव आयोग ने नए मतदाताओं के लिए इस बार वेलकम किट देने का फैसला लिया है। मतदान केंद्रों में इन वोटरों का स्वागत किया जाएगा। आयोग ने बताया कि हिमाचल में सौ साल से ज्यादा उम्र के 1,184 बुजुर्ग हैं।

विज्ञापन


वे 1950 से मतदान कर रहे हैं। हर चुनाव में इन्होंने अपनी भागीदारी निभाई है। आयोग ऐसे बुजुर्ग मतदाताओं को भी सम्मानित करेगा। अगर ये मतदान केंद्रों तक नहीं आ सकते हैं तो कर्मचारी इनके घर जाएगा और घर से मतदान करवाया जाएगा। दिव्यंाग मतदाताओं को मतदान केंद्र आने के लिए व्हील चेयर उपलब्ध होगी। अगर कोई दिव्यांग मतदान केंद्र तक आने में असमर्थ है तो उनका वोट भी घर पर ही डलवाया जाएगा। 

कोविड के नियमों का करना होगा पालन
भारतीय चुनाव आयोग ने राजनीतिक पार्टियों को कोविड नियमों का पालने करने के निर्देश दिए हैं। चहारदीवारी के भीतर बैठक करने पर कोविड नियमों का पालन करना होगा। मतदान केंद्रों में वोट डालने के दौरान उचित दूरी के नियम का पालन करना होगा। मतदान केंद्रों में बुजुर्गों और महिलाओं की अलग लाइन होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें