फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Himachal Election: पीएम मोदी की रैली से चंबा-कांगड़ा की 20 सीटों के वोटरों को साधने की कोशिश

सुनील चड्डा, चौगान मैदान (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Oct 2022 01:03 PM IST

सार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंबा के चौगान मैदान से कांगड़ा और चंबा दो जिलों की 20 सीटों के वोटरों को साधने की कोशिश की। अपने भाषण में मोदी ने यह जताने की कोशिश की कि पहाड़ की पीड़ा को सिर्फ उन्होंने ही समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम को चंबा रुमाल देकर सम्मानित किया। - फोटो : संवाद


मोदी के मंच पर कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन को जगह देकर विपक्ष पर सियासी अस्त्र चलाया गया। अपने भाषण में हालांकि मोदी ने हर्ष महाजन का जिक्र तो नहीं किया लेकिन, मंझी हुई सियासी रणनीति के तहत मोदी के मंच पर आने से पहले हर्ष महाजन से कांग्रेस पर सियासी प्रहार करवाया गया। हर्ष महाजन के भाषण में दिखा कि उनकी एंट्री सिर्फ दिल्ली से ही हुई। उन्होंने मोदी, अमित शाह और नड्डा की जमकर तारीफ की। अमित शाह के दिमाग को तो उन्होंने कंप्यूटर बताया। 


  रैली में चंबा-कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की सियासत को ही पिरोया गया। मंच पर चंबा-कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के दोनों सांसदों किशन कपूर और इंदु गोस्वामी को जगह दी गई। चंबा जिले के चारों भाजपा विधायकों को भी जगह मिली। चंबा जिले से बाहर के मंत्रियों को जनता के साथ पंडाल में बैठना पड़ा। हिमाचल के राज्यपाल मंच पर मौजूद रहे। रैली में टिकट के दावेदारों ने खूब शक्ति प्रदर्शन किया। मंच पर मोदी के आने के बाद मोदी के अलावा केवल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ही भाषण देने का मौका मिला। 


मोदी ने साधा सियासी संतुलन, नहीं आए शांता और धूमल

 मंच से मोदी ने मुख्यमंत्री जयराम की खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर जब भी उनसे मिलने आते हैं तो हिमाचल की धरोहरें भेंट स्वरूप लाते हैं। पूर्व मुख्यमंत्रियों शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल के कार्यकाल को भी याद दिलाया। हालांकि, मोदी ने मंच से सिर्फ जयराम ठाकुर, शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल का ही नाम लिया। रैली में शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next