फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election: थ्री टायर सुरक्षा घेरे में रहेंगी ईवीएम और वीवीपैट मशीनें

Sun, 13 Nov 2022 08:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के करीब 2600 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। छह हजार के करीब आईआरबीएन और जिला पुलिस के जवानों की भी तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूमों की सुरक्षा में जवान शिफ्ट में ड्यूटियां दे रहे हैं।
विज्ञापन
कुल्लू में स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात पुलिस कर्मी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में ईवीएम और वीवी पैट मशीनें थ्री टायर सुरक्षा घेरे में महफूज रहेंगी। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) समेत आईआरबीएन और प्रदेश पुलिस के जवान मतगणना तक हर पल सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे। ईवीएम और वीवीपैट को सुरक्षित रखने के लिए विधानसभा वार स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। स्ट्रांग रूम के मुख्य सुरक्षा घेरे में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। दूसरे घेरे में आईआरबीएन के जवान और तीसरे घेरे में हिमाचल पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। 

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के करीब 2600 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। छह हजार के करीब आईआरबीएन और जिला पुलिस के जवानों की भी तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूमों की सुरक्षा में जवान शिफ्ट में ड्यूटियां दे रहे हैं। स्ट्रांग रूमों के आसपास किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। सिर्फ प्रत्याशी ही सुरक्षा के पहले घेरे तक जा सकेंगे। इसके आगे किसी को भी जाने नहीं दिया जाएगा। हर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में सीएपीएफ के 30 और आईआरबीएन व पुलिस 60 जवानों की ड्यूटियां लगाई गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिदिन सुरक्षा का अपडेट लेंगे। 

कल रिलीव होंगे अधिकांश पुलिस कर्मचारी 
हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश निर्वाचन विभाग की ओर से 25 हजार के करीब पुलिस अधिकारियों और जवानों की ड्यूटियां लगाई गई है। आज हिमाचल निर्वाचन विभाग की ओर से पुलिस जवानों को रिलीव किया जाएगा। सोमवार से यह पुलिस जवान पहले की तरह अपनी ड्यूटियां ज्वाइन कर लेंगे। जिन पुलिस जवानों की स्ट्रांग रूम में ड्यूटियां लगाई गईं है उन्हें मतगणना तक रिलीव नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें