फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, कौल सिंह सहित इन 38 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

Thu, 20 Oct 2022 09:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन राज्य के विभिन्न जिलों में गुरुवार को 38 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। अब तक 49 उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भरा नामांकन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन राज्य के विभिन्न जिलों में गुरुवार को 38 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। अब तक 49 उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। जिला मंडी में कौल सिंह ठाकुर ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया जबकि करसोग विस क्षेत्र से किशोरी लाल ने सीपीआई (एम), मंडी सदर विस से परवीन कुमार ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में  नामांकन दाखिल किया। ऊना जिले के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से बलबीर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी, गगरेट विस से राजेश ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी जबकि हरोली विस से मुकेश अग्निहोत्री ने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा। 

विज्ञापन


वहीं, कांगड़ा जिले के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से संजय गुलेरिया ने भाजपा प्रत्याशी, फतेहपुर विस से भवानी सिंह पठानिया ने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी, धर्मशाला विस से राकेश कुमार ने भाजपा प्रत्याशी, जसवां परागपुर से बिक्रम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी, इसी विधानसभा क्षेत्र से सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने कांग्रेस पार्टी सहित अन्य दो ने इसी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया है। किन्नौर जिले में एक प्रत्याशी जबकि शिमला जिले में कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से कुलदीप सिंह तंवर ने सीपीआई (एम), जुब्बल कोटखाई विस से विशाल शांकटा ने सीपीआई (एम) सहित चार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

लाहौल-स्पीति जिले में रवि कुमार ने लाहौल-स्पीति विस सीट से कांग्रेस पार्टी से अपना नामांकन दाखिल किया। हमीरपुर जिला में इंद्र दत्त लखनपाल ने बड़सर विस क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सहित एक अन्य जबकि दून विस से राम कुमार ने कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी के अलावा अन्य तीन, कुल्लू जिला में सुंदर सिंह ठाकुर कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी, बंजार विस से सुरेंद्र शौरी ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। सिरमौर जिला में बलदेव सिंह ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और इसी विधानसभा क्षेत्र से एक अन्य ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। बिलासपुर जिला में दो बसपा प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें