फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election: भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट पर पांच एफआईआर

Fri, 11 Nov 2022 07:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

पुलिस की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी पर दर्ज की एफआईआर में आरोप है कि उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिप्लेश्वर महादेव मंदिर के पास सड़क में बैठकर करीब एक घंटा यातायात को बाधित किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी डिबेट के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट के मामले में सिटी चौकी पुलिस बिलासपुर ने पांच अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। इन में से दो एफआईआर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी पर समर्थकों के साथ हाईवे को जाम करने और धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में दर्ज की गई हैं। दो अन्य एफआईआर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायत पर और एक एफआईआर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई झगड़ा कर शांति में बाधा पहुंचाने के आरोप में दर्ज की गई है।

विज्ञापन


पुलिस की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी पर दर्ज की एफआईआर में आरोप है कि उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिप्लेश्वर महादेव मंदिर के पास सड़क में बैठकर करीब एक घंटा यातायात को बाधित किया। इसके बाद बस अड्डा चौक से गुरुद्वारा चौक और वापिस पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक रैली निकालकर नारेबाजी की है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी पर आरोप है कि उन्होंने वीरवार शाम को अपने कार्यकर्ताओं सहित चंपा पार्क के पास चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग को करीब 10 मिनट यातायात को बाधित किया।

इसके बाद मेन मार्केट से होते हुए रौड़ा सेक्टर स्थित भाजपा कार्यालय तक रैली निकाली। आदित्य गुप्ता निवासी डियारा सेक्टर जिला बिलासपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने बताया है कि वीरवार शाम को शाम करीब 5:30 बजे बस अड्डा बिलासपुर के पास किसी चैनल की चुनावों को लेकर जनता के बीच डिबेट चल रही थी। वह भी उसमें शामिल थे। उनके साथ साहिल शर्मा, अभय कटोच, अभय चौधरी भी थे।
विज्ञापन


डिबेट में भाजपा के विनोद ठाकुर भी उनके साथ थे। वहां पर ईशान ठाकुर और नाईन खान, ठुमन ठाकुर कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। डिबेट के बीच में वह जब बाहर को  जाने लगे तो इन कांग्रेस के कार्यकर्ता ने उन्हें रोका अपनी ओर खींचा और मारने की धमकी दी। पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बताया कि इन मामलों में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें