फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kutlehar Assembly Seat: 32 साल से भाजपा के गढ़ कुटलैहड़ में मंत्री वीरेंद्र कंवर को नए चेहरे की चुनौती

Sun, 27 Nov 2022 06:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

कुटलैहड़ क्षेत्र को फतेह करना कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती रही है। कांग्रेस ने नए चेहरे देवेंद्र भुट्टो पर दांव खेला है। भुट्टो काफी समय से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहे और लोगों से उनका जुड़ाव माना जाता है।
विज्ञापन
मंत्री वीरेंद्र कंवर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में 32 साल से लगातार भाजपा परचम लहरा रही है। कांग्रेस की ओर से यहां जीत दर्ज करने के लिए कई उम्मीदवार उतारे गए लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। लगातार 20 साल से विधायक बन रहे वीरेंद्र कंवर को भाजपा सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री भी बनाया गया। कांग्रेस ने इस बार उन्हें टक्कर देने के लिए नए प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो को मैदान में उतारा है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के अनिल मनकोटिया, बसपा के अरुण भारद्वाज भी चुनावी मैदान में हैं। 

विज्ञापन


कुटलैहड़ क्षेत्र को फतेह करना कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती रही है। यहां पिछले चुनावों में हार का सामना करने वाले विवेक शर्मा विक्कू को इस बार भी कांग्रेस का प्रत्याशी माना जा रहा था। वह लंबे समय से लोगों के बीच सक्रिय रहे। लेकिन कांग्रेस ने नए चेहरे देवेंद्र भुट्टो पर दांव खेला। भुट्टो काफी समय से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहे और लोगों से उनका जुड़ाव माना जाता है।

यही कारण है कि कांग्रेस ने इस बार उन पर भरोसा जताया। यहां से कांग्रेस की हार की मुख्य वजह पार्टी की आपसी फूट को भी माना जाता रहा है। लेकिन इस बार पार्टी के सभी नेता एकजुट होकर चुनाव लड़ने का दावा करते दिखे। ऐसे में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच यहां कड़ी चुनौती देखने को मिल सकती है। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में 85,325 मतदाता हैं। इनमें से 43,011 मतदाता पुरुष और 42,313 महिला शामिल हैं। 12 नवंबर को यहां कुल 76.82 प्रतिशत मतदान हुआ। 
विज्ञापन


अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।
विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें