फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haroli Assembly Seat: हरोली में 20 साल से कांग्रेस का कब्जा, भाजपा के लिए बड़ी चुनौती

Sun, 27 Nov 2022 05:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

हरोली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री, भाजपा प्रत्याशी राम कुमार, बसपा उम्मीदवार दिनेश कुमार, आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार रविंद्र मान, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के उम्मीदवार अश्विनी राणा शामिल हैं। 
विज्ञापन
मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरोली विधानसभा क्षेत्र में 20 साल से कांग्रेस का दबदबा रहा है और मुकेश अग्निहोत्री जीत दर्ज करते आए हैं। वहीं भाजपा से दो बार शिकस्त का सामना कर चुके प्रो. राम कुमार पर फिर दांव खेला गया है। हालांकि पहले भाजपा जिला किसान मोर्चा के धर्मेंद्र राणा को भी हरोली से टिकट का दावेदार माना गया। प्रो. राम कुमार हार के बावजूद जनता में सक्रिय रहे। यही कारण रहा कि पार्टी ने फिर से उन पर दांव खेला। रोचक बात यह है कि किसी भी पार्टी ने यहां से महिला उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है। यहां महिला मतदाताओं की संख्या लगभग पुरुषों के बराबर है। 

विज्ञापन


हरोली विधानसभा क्षेत्र में ऊना जिले में सबसे अधिक 87,605 मतदाता हैं। इनमें 44,303 पुरुष और 43,302 महिलाएं हैं। यहां से इस बार कुल पांच दलों के उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री, भाजपा प्रत्याशी राम कुमार, बसपा उम्मीदवार दिनेश कुमार, आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार रविंद्र मान, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के उम्मीदवार अश्विनी राणा शामिल हैं। 12 नवंबर को हुए मतदान में यहां से 78.13 प्रतिशत मतदान हुआ। 

अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें