फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

himachal election: मतदान से पहले सड़कों का उचित रखरखाव करे लोक निर्माण विभाग, सीईओ ने दिए निर्देश

Tue, 11 Oct 2022 08:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी से भूस्खलन और मार्ग अवरुद्ध होने की संभावना रहती है। ऐसे में अवरुद्ध मार्गों को मतदान केंद्र तक खोलने के लिए जेसीबी, डोजर की आवश्यकता रहेगी।  
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने लोक निर्माण विभाग को मतदान केंद्रों तक सड़कों का समुचित रखरखाव और अन्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी से भूस्खलन और मार्ग अवरुद्ध होने की संभावना रहती है। ऐसे में अवरुद्ध मार्गों को मतदान केंद्र तक खोलने के लिए जेसीबी, डोजर की आवश्यकता रहेगी।  उन्होंने मंगलवार को विभिन्न विभागाध्यक्षों के साथ बैठक करते हुए मतदान के दौरान कोविड के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को सुरक्षा सामग्री उपलब्ध करवानेे को कहा।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य कर एवं आबकारी विभाग को सीसीटीवी के माध्यम से सभी बॉटलिंग प्लांटों पर निगरानी और सीमावर्ती राज्यों के आबकारी आयुक्तों के साथ अंतरराज्जीय समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह इसलिए ताकि हिमाचल में अवैध शराब और नकदी की आवाजाही पर अंकुश लगाया जा सके। अधिकांश मतदान केंद्र सरकारी स्कूलों में हैं, जिसके चलते शिक्षा विभाग को मतदान केंद्र, भवनों और अन्य आवश्यक सुविधाओं का उचित रखरखाव सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने छूटे दिव्यांग मतदाताओं के नामांकन पर विशेष ध्यान देने और चलने-फि रने में असमर्थ मतदाताओं के लिए व्हील चेयर उपलब्ध कराने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें