फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baijnath Assembly Seat: बैजनाथ सीट से तीन चुनावों में कोई भी विधायक रिपीट नहीं कर पाया, इस बार भी रोचक जंग

Wed, 30 Nov 2022 04:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)

सार

बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में इस बार कांग्रेस-भाजपा में सीधी टक्कर मानी जा रही है। हालांकि, चुनावी मैदान में छह प्रत्याशी उतरे हैं। बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में हर पांच साल बाद विधायक बदल जाता है। 
विज्ञापन
किशोरी लाल व मुल्ख राज प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिव नगरी के रूप में विख्यात बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में इस बार कांग्रेस-भाजपा में सीधी टक्कर मानी जा रही है। हालांकि, चुनावी मैदान में छह प्रत्याशी उतरे हैं। ऐसा माना जाता है कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में हर पांच साल बाद विधायक बदल जाता है। यहां पर पिछले तीन चुनावों में कोई भी विधायक रिपीट नहीं कर पाया है। इस बार भाजपा से मुल्ख राज प्रेमी, कांग्रेस से किशोरी लाल और आप से प्रमोद कुमार सहित छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं।

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट

अब 8 दिसंबर को आने वाले चुनाव नतीजों पर सभी की निगाहें हैं। पूरे विधानसभा क्षेत्र को तीन भागों में विभाजित किया जा सकता है। विधानसभा क्षेत्र में बैजनाथ से 70 किलोमीटर दूर छोटा भंगाल के बड़ा ग्रा से मतदान केंद्रों की शुरुआत होती है। छोटा भंगाल में सात मतदान केंद्रों में कुल 3,468 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया है। 
विज्ञापन


बीते चुनाव के मुकाबले इस बार दो प्रतिशत कम हुआ मतदान
विधानसभा क्षेत्र में इस बार 2017 के विधानसभा चुनावों के मुकाबले इस बार करीब दो प्रतिशत कम मतदान हुआ है। इस बार कुल 89,855 मतदाताओं में से 57,021 ने अपने मत का इस्तेमाल किया और कुल मत प्रतिशत 63.46 रहा। विधानसभा क्षेत्र में 45,175 पुरुष और 44,679 महिला मतदाता हैं। इस चुनाव में इनमें से 26,029 पुरुष और 30,991 महिला मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया। इसके अतिरिक्त 835 बैलेट जारी हुए हैं, जबकि 1,497 सेना के मतदाता हैं। 
विज्ञापन


अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें