हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर में इस बार भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी में ही सीधी टक्कर मानी जा रही है। हालांकि इस विधानसभा क्षेत्र से छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं।
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर में इस बार भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी में ही सीधी टक्कर मानी जा रही है। हालांकि इस विधानसभा क्षेत्र से छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। अब 8 दिसंबर को तय होगा कि किस प्रत्याशी के सिर जीत का ताज सजता है। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में पुनर्सीमांकन के बाद दो बार चुनाव हुए हैं।
इसमें एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। इस बार भाजपा यहां से रिवाज बदलने की उम्मीद के साथ मैदान में उतरी है, वहीं कांग्रेस भी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है। इस सीट पर भाजपा से रविंद्र धीमान, यादविंद्र गोमा कांग्रेस और संतोष कुमार ने आप से मौजूदा चुनाव लड़ा है।
विज्ञापन
54,508 ने किया अपने मत का इस्तेमाल
जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 83,461 मतदाता हैं। इनमें 40,915 पुरुष, 42,544 महिला व दो मतदाता थर्ड जेंडर श्रेणी के हैं। इन 83,461 मतदाताओं में से 54,508 ने इस चुनाव में अपने मत का इस्तेमाल किया। क्षेत्र में 24,230 पुरुष व 30,278 महिला मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया। कुल मिलाकर यहां पर 65.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।