फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: चिकित्सकों की हड़ताल खत्म, अस्पतालों में नियमित देंगे सेवाएं, मरीजों को राहत

Wed, 13 Mar 2024 08:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

चिकित्सक एनपीए, पदोन्नति, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षकों की वित्तीय शक्तियां बहाल किए जाने की मांग को लेकर करीब 20 दिन से दो घंटे हड़ताल पर चल रहे थे।
विज्ञापन
डॉक्टरों की हड़ताल खत्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने हड़ताल खत्म कर दी है। चिकित्सक एनपीए, पदोन्नति, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षकों की वित्तीय शक्तियां बहाल किए जाने की मांग को लेकर करीब 20 दिन से दो घंटे हड़ताल पर चल रहे थे। इससे पहले इन्होंने अस्पतालों में काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने डाॅक्टरों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद डॉक्टरों ने अस्पतालों में रूटीन में सेवाएं देने की हामी भरी है।

विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजेश राणा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने एसोसिएशन को मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया है। अभी बैठक में हुई फैसले की मिनट्स आने बाकी हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की ये मांगे लंबे समय से लंबित हैं। बुधवार को मंत्री ने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। बैठक में महा सचिव डॉ. विकास ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अनुपम, उपाध्यक्ष अंजली चौहान, संयुक्त सचिव डॉ. सुनीश चौहान, कोषाध्यक्ष प्रवीण चौहान आदि एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

विज्ञापन

डॉक्टरों की इन मांगों पर हुई चर्चा
  • नॉन प्रैक्टिस अलाउंस को बहाल किया जाए
  • 4-9-14 एश्योर्ड कॅरिअर प्रोग्रेशन स्कीम को फिर से बहाल किया जाए
  • डायनेमिक कॅरिअर प्रोग्रेशन स्कीम को केंद्र सरकार के तुल्य लागू किया जाए
  • रेगुलर डीपीसी नहीं की जा रही है, रेगुलर डीपीसी ना करने से मेडिकल कॉलेज की मान्यताओं के ऊपर भी खतरा मंडरा रहा है। उसे रेगुलर किया जाए स्वास्थ्य निदेशक की स्थायी नियुक्ति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें