मणिमहेश, कुगति, चौबिया, सुप्पा, बड़ग्रां, तुंदाह सहित अन्य ऊपरी चोटियों पर भी बर्फबारी हुई। बुधवार को लाहौल घाटी के साथ जिला कुल्लू के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दोपहर बाद रोहतांग दर्रा, जलोड़ी दर्रा, अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर के साथ कोकसर, सिस्सू सहित ऊंची चोटियां बर्फबारी से सफेद हो गई। राजधानी शिमला के अलावा प्रदेश के कई क्षेत्रों में बुधवार को दिन भर हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली रही।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज कई स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 14 मार्च को भी कुछ स्थानों पर मौसम खराब बना रह सकता है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में गुरुवार को मौसम साफ बना रहने के आसार हैं। वहीं, 15 से 18 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 19 को कुछ स्थानों पर फिर मौसम बिगड़ सकता है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 5.5, सुंदरनगर 7.5, भुंतर 5.4, कल्पा 0.4, धर्मशाला 10.8, ऊना 10.0, नाहन 13.5, केलांग -5.7, सोलन 6.3, मनाली 2.7, कांगड़ा 9.7, मंडी 7.7, बिलासपुर 9.8, चंबा 9.5, डलहौजी 6.3, जुब्बड़हट्टी 8.5, कुफरी 4.1, कुकुमसेरी -2.9, नारकंडा 2.7, भरमौर 4.9, रिकांगपिओ 4.4, सेऊबाग 5.5, धौलाकुआं 10.9, बरठीं 8.5, पांवटा साहिब 13.0, सराहन 6.0 और देहरा गोपीपुर में 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।