फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिज मैदान पर 10 मिनट का ही होगा हिमाचल दिवस कार्यक्रम

Wed, 15 Apr 2020 10:07 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
राजधानी शिमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी शिमला के रिज मैदान पर बुधवार को हिमाचल दिवस कार्यक्रम पहली बार अलग ही तरह से आयोजित होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस समारोह में जाकर ध्वजारोहण करेंगे। पुलिस जवानों की एक टुकड़ी ही सोशल डिस्टेंसिंग में रहकर परेड करेगी। सीएम जयराम ठाकुर ने इस 73वें हिमाचल दिवस के अवसर पर जनता को दिए संदेश में कहा भी कि इस बार यह समारोह सादगी के साथ आयोजित किया जा रहा है। 

विज्ञापन


रिज मैदान पर करीब 11 बजे यह कार्यक्रम पहली बार करीब दस मिनट का होगा। 15 अप्रैल 1948 को हिमाचल प्रदेश अस्तित्व में आया था। हिमाचल के बनने के बाद से यह समारोह हर साल धूमधाम से मनाया जाता रहा है। यह अलग-अलग स्थानों में आयोजित होता रहा है। इस दिन परेड की भव्य सलामी होती है। सीएम जयराम ठाकुर इस मौके पर आम लोगों और कर्मचारियों के लिए भी कई घोषणाएं करते रहे हैं। इस बार आयोजित होने जा रहे इस कार्यक्रम में ऐसी कोई संभावना नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें