फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: साइबर ठग व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर बना रहे फर्जी प्रोफाइल, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Thu, 18 Jun 2026 09:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

साइबर ठग पहले किसी व्यक्ति का व्हाट्सएप अकाउंट अपने कब्जे में लेते हैं। फिर वे उसकी प्रोफाइल फोटो, नाम और संपर्क सूची का उपयोग करते हैं। 
विज्ञापन
साइबर अपराध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 देशभर में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अपराधी अब व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर फर्जी प्रोफाइल बनाने की नई तरकीब अपना रहे हैं। वे लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बना रहे हैं। साइबर ठग पहले किसी व्यक्ति का व्हाट्सएप अकाउंट अपने कब्जे में लेते हैं। फिर वे उसकी प्रोफाइल फोटो, नाम और संपर्क सूची का उपयोग करते हैं। परिचितों को धोखाधड़ी भरे संदेश भेजकर पैसे मांगते हैं। हैकर अक्सर ओटीपी, फर्जी लिंक या सोशल इंजीनियरिंग के जरिए अकाउंट तक पहुंचते हैं। इसके बाद वे पीड़ित के नाम से रिश्तेदारों और दोस्तों को आपात स्थिति का हवाला देते हैं। वे पैसे मांगते हैं या संदिग्ध लिंक भेजकर अन्य लोगों को भी ठगी का शिकार बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी अशोक तिवारी ने कहा है कि किसी भी स्थिति में अपना ओटीपी साझा न करें। व्हाट्सएप में टू-स्टैप वेरिफिकेशन सुविधा सक्रिय रखें। यदि किसी परिचित के नाम से पैसे मांगने या संदिग्ध संदेश प्राप्त होते हैं, तो पहले फोन कर उसकी पुष्टि करें। साइबर ठगी या व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी सूचना देना आवश्यक है। समय पर शिकायत से नुकसान को कम करने और अपराधियों तक पहुंचने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें