फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: सेवारत शिक्षकों को सीबीएसई स्कूलों में नियुक्ति देने पर बढ़ा संशय, बैठक टली

Thu, 18 Jun 2026 09:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

सरकारी स्कूलों में संचालित 158 सीबीएसई स्कूलों में सेवारत शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर बना असमंजस फिलहाल बरकरार रहेगा।
विज्ञापन
सेवारत शिक्षकों की तैनाती का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में संचालित 158 सीबीएसई स्कूलों में सेवारत शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर बना असमंजस फिलहाल बरकरार रहेगा। इस संबंध में शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रस्तावित कैबिनेट सब-कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक टल गई है। अब यह बैठक अगले सप्ताह होने की संभावना है, जिसके बाद ही शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पर अंतिम निर्णय लिया जा सकेगा। सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती को लेकर शिक्षक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों में योग्य और इच्छुक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के परिणाम भी घोषित किए जा चुके हैं और मेरिट सूची तैयार है। प्रस्तावित योजना के तहत मेरिट के आधार पर शिक्षकों को उनकी पसंद और उपलब्धता के अनुसार सीबीएसई स्कूल आवंटित किए जाने थे। हालांकि नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने से पहले सरकार ने मामले की समीक्षा के लिए कैबिनेट सब-कमेटी का गठन किया है। समिति को नियुक्तियों के तौर-तरीकों, संभावित प्रशासनिक प्रभावों और शिक्षकों की तैनाती से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार करना है। इसी कारण अंतिम फैसला समिति की सिफारिशों के बाद ही लिया जाना है। सीबीएसई स्कूलों के लिए परीक्षा देने वाले शिक्षकों को उम्मीद थी कि शुक्रवार की बैठक में नियुक्तियों का रास्ता साफ हो जाएगा, लेकिन बैठक स्थगित होने से उन्हें कुछ और इंतजार करना पड़ेगा। कई शिक्षक परिणाम घोषित होने के बाद से ही स्कूल आवंटन प्रक्रिया शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें