हिमाचल प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3656 पहुंच गया है। अब तक कोरोना के 218693 मामले आ चुके हैं। इनमें से 213338 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1683 रह गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 214 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 10016 लोगों के सैंपल लिए गए।
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। इनमें चंबा में 68 वर्षीय, हमीरपुर 70 और मंडी में 92 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। वहीं, प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 170 नए मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3656 पहुंच गया है। अब तक कोरोना के 218693 मामले आ चुके हैं। इनमें से 213338 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1683 रह गए हैं।
विज्ञापन
इसमें से बिलासपुर जिले में 142, चंबा 25, हमीरपुर 380, कांगड़ा 496, किन्नौर 37, कुल्लू 42, लाहौल-स्पीति चार, मंडी 280, शिमला 148, सिरमौर पांच, सोलन 45 और ऊना में 79 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 214 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 10016 लोगों के सैंपल लिए गए।
आईजीएमसी में स्क्रब टायफस के एकसाथ छह नए मामले आए
आईजीएमसी में स्क्रब टायफस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। मंगलवार को अस्पताल में स्क्रब टायफस के छह नए मामले आए हैं। लगातार बढ़ते मामलों के कारण लोगों में भय की स्थिति पैदा हो गई है। इसी माह इस बीमारी की जद्द में आए चार मरीजों की मौत हो गई है। लगातार बढ़ते मामलों से स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है।