फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: बाल आश्रम सुजानपुर में खिड़की तोड़कर फरार हो गए तीन नाबालिग

Tue, 28 Sep 2021 08:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुजानपुर (हमीरपुर)

सार

। थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया कि जिस समय बाल आश्रम में यह घटना हुई, उस समय सुरक्षाकर्मी भी ड्यूटी पर तैनात थे। लेकिन लड़के अपने कमरे की खिड़की को तोड़कर पिछले हिस्से से फरार हुए हैं। पुलिस ने इन तीनों के फोटो आसपास के पुलिस थानों में साझा किए हैं।
विज्ञापन
खिड़की तोड़कर फरार हो गए तीन नाबालिग(प्रतीकात्मक ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बाल आश्रम सुजानपुर में कमरे की खिड़की तोड़कर 16 साल के 3 नाबालिग मंगलवार तड़के करीब 3:00 बजे फरार हो गए हैं। भागने से पहले इन्होंने सीसीटीवी कैमरों का मुख भी मोड़ दिया था। घटना का पता चलते ही आश्रम और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस की टीमें गठित कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई है। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने इन तीनों के फोटो आसपास के पुलिस थानों में साझा किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि अगर कोई जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना सुजानपुर थाना के दूरभाष नंबर पर दे सकते हैं। थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया कि जिस समय बाल आश्रम में यह घटना हुई, उस समय सुरक्षाकर्मी भी ड्यूटी पर तैनात थे। लेकिन लड़के अपने कमरे की खिड़की को तोड़कर पिछले हिस्से से फरार हुए हैं। तीनों ने बेहद चतुराई से अपने भागने का प्लान बनाया था। सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ की गई है। उल्लेखनीय है कि सुजानपुर में सालों से चल रहे बाल आश्रम से बच्चों के भागने का सिलसिला लगातार जारी है। यहां से पूर्व में भी बच्चे फरार हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें