फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हिमाचल में तीन और संक्रमितों की मौत, 254 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Thu, 26 Aug 2021 09:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामले 2077 पहुंच गए हैं।  कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 3566 पहुंच गया है। 
 
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। जिला कांगड़ा में 80 वर्षीय महिला व 80 वर्षीय पुरुष और जिला शिमला में 63 वर्षीय महिला ने दाम तोड़ा है। उधर, प्रदेश में कोरोना के 254 नए मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामले 2077 पहुंच गए हैं। इसमें मंडी में 462, कांगड़ा में 380, चंबा में 278 शिमला में 268, हमीरपुर में 270, बिलासपुर में 125, सोलन में 55, लाहौल-स्पीति में 31, किन्नौर में 38, ऊना में 24 और सिरमौर में 26 मामले शामिल हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 3566 पहुंच गया है। 

विज्ञापन


उधर, प्रदेश ने कोरोना वैक्सीन लगाने में लंबी छलांग लगाई है। 95.1 फीसदी आबादी को वैक्सीनेशन करने के बाद हिमाचल प्रदेश देश के तमाम राज्यों में पहले स्थान पर बना हुआ है। 55.22 लाख आबादी में से 52,50,505 लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए पहली डोज लगाई जा चुकी है। 73 फीसदी टीकाकरण के साथ उत्तराखंड दूसरे स्थान पर है। कई राज्य रेड जोन में हैं। देश के आठ राज्य तो ऐसे हैं, जहां 50 फीसदी आबादी भी वैक्सीनेट नहीं हुई है। 

केंद्र सरकार से जारी आंकड़ों के अनुसार वैक्सीनेशन में हिमाचल प्रदेश के आसपास अन्य कोई भी राज्य नहीं है। प्रदेश के छह जिलों ने 100 फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि 30 नवंबर तक 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य रखा है। भारत में कुल 94 करोड़ 1 लाख 87 हजार की आबादी को वैक्सीन लगनी है। इनमें से अभी तक 40,51,84,528 (48.1 फीसदी) लोगों को ही पहली डोज लग पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें