फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हिमाचल में चार संक्रमितों की मौत, 193 नए पॉजिटिव मरीज, सीएमओ ने किया संधोल स्कूल का दौरा

Wed, 22 Sep 2021 09:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3643 पहुंच गया है। अब तक कोरोना के 217615 मामले आ चुके हैं। इनमें से 212133 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1823 हो गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 100 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 10955 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को चार और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। इनमें जिला हमीरपुर के 60 वर्षीय व्यक्ति, शिमला में 75 वर्षीय व्यक्ति व 58 वर्षीय महिला, जबकि मंडी में 77 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ा है। वहीं, प्रदेश में कोविड-19 के 193 नए मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3643 पहुंच गया है। अब तक कोरोना के 217615 मामले आ चुके हैं। इनमें से 212133 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1823 हो गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में 204, चंबा 30, हमीरपुर 453, कांगड़ा 445, किन्नौर 10 , कुल्लू 30, लाहौल-स्पीति 14, मंडी 354, शिमला 179, सिरमौर तीन, सोलन 23 और ऊना में 78 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 100 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 10955 लोगों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन


82 कोरोना मामले आने के बाद प्रशासन ने जांची डॉ. विजय मेमोरियल स्कूल की व्यवस्थाएं
वहीं, एसडीएम सरकाघाट राहुल जैन ने बुधवार को सीएमओ मंडी देवेंद्र शर्मा व बीएमओ संधोल के साथ मिलकर डॉ. विजय मेमोरियल पाठशाला का दौरा किया। इस स्कूल में 82 मामले कोरोना पॉजिटिव आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है। पहले दिन पाठशाला में कुल 25 मामले कोरोना के आए थे, जिसमें 22 बच्चे और 3 स्टाफ के कर्मचारी शामिल थे। वहीं दूसरे दिन 18 बच्चे और तीसरे दिन 39 बच्चे पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग तथा प्रशासन ने पाठशाला को कंटेनमेंट जोन बना दिया। उन्होंने स्कूल में पूरी व्यवस्थाएं जांची तथा बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में भी पाठशाला के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह से जानकारी ली।

एसडीएम ने बताया कि बच्चों का स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार पाठशाला पर निगरानी रखे हुए है तथा दिन में तीन बार बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों के अभिभावकों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। सभी बच्चे ठीक हैं और उनके स्वास्थ्य में जल्दी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि टीम ने बच्चों के खाने व रहने की पूरी जानकारी पाठशाला के प्रधानाचार्य से ली। जिससे वह पूरी तरह से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने बताया फिर भी प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग इस पूरी नजर रखे हुए है और यहां पुलिस का पहरा भी लगा दिया है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन

आईजीएमसी में स्क्रब टायफस से 29 साल की महिला की मौत

उधर, आईजीएमसी में बुधवार को स्क्रब टाइफस से पीड़ित एक 29 वर्षीय महिला मरीज की मौत हो गई। कोरोना के बीच अस्पताल में स्क्रब टाइफस से हुई महिला की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है सिरमौर की रहने वाली महिला को इलाज के लिए 19 सितंबर को दोपहर बाद अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। महिला को मेडिसिन वार्ड में दाखिल किया गया। महिला का स्क्रब टाइफस टेस्ट हुआ। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। चिकित्सक महिला पर लगातार निगरानी बनाए हुए थे लेकिन गंभीर अवस्था में होने के चलते उसकी मौत हो गई। अस्पताल में अब तक इस बीमारी से दो मरीजों की मौत हो गई है। इनमें इसी महीने मंडी की रहने वाली 19 साल की लड़की ने इस बीमारी से दम तोड़ दिया था।

बीमारी के लक्षण
तेज बुखार 104 से 105 तक जा सकता है।
जोड़ों में दर्द और कंपकंपी के साथ बुखार आना
शरीर में ऐंठन अकड़न या शरीर टूटा हुआ लगना।
अधिक संक्रमण में गर्दन बाजू के नीचे कूल्हों के ऊपर गिल्टियां होना।

रोकथाम
शरीर में सफाई का ध्यान रखें।
घर और आसपास के वातावरण को साफ  रखें।
घर के चारों ओर घास खरपतवार नहीं उगने दें।
घर और आसपास कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें