प्रदेश में इस बार मानसून शुरू होने से अभी तक 1070 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। 424 लोगों की जान जा चुकी है। 13 लोग लापता भी इनमें शामिल हैं। 700 पशुओं की भी मृत्यु हुई है। 1000 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। यह जानकारी प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने दी है। भारत सरकार को इस संबंध में एक ज्ञापन भेजा जाएगा। वहां से टीम आएगी और वह नुकसान का आकलन करेगी।