फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में एक कोरोना संक्रमित की मौत, 63 नए पॉजिटिव

Wed, 21 Jul 2021 10:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 204685 पहुंच गया है। इनमें से 200233 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 941 रह गए हैं। अब तक 3491 संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई।  बिलासपुर में एक संक्रमित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में कोरोना के 63 नए मामले आए हैं। चंबा जिले में 29, मंडी 11, बिलासपुर छह, किन्नौर तीन, सोलन तीन, लाहौल-स्पीति तीन, जबकि शिमला, कांगड़ा, कुल्लू और हमीरपुर में दो-दो नए मामले आए हैं।  

विज्ञापन


 बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 83 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 204685 पहुंच गया है। इनमें से 200233 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 941 रह गए हैं। अब तक 3491 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 7451 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन



किस जिले में कितने सक्रिय मामले
बिलासपुर       58
चंबा              272
हमीरपुर         44
कांगड़ा          136
किन्नौर           13
कुल्लू               48
लाहौल-स्पीति   7
मंडी                143
शिमला           156
सिरमौर           3
सोलन            33
ऊना               28

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें