फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हिमाचल में तीन संक्रमितों की मौत, 316 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Thu, 12 Aug 2021 10:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 209344 पहुंच गया है। इनमें से 203132 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 2668 हो गए हैं। अब तक 3526 संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में कोरोना वायरस फिर से पांव पसारता जा रहा है। गुरुवार को प्रदेश में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है।   बिलासपुर में 92 वर्षीय, जिला कांगड़ा में 75 वर्षीय और 80 वर्षीय संक्रमित महिला ने दम तोड़ा। उधर प्रदेश में कोरोना के 316 नए मामले आए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 239 मरीज ठीक हुए हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 209344 पहुंच गया है। इनमें से 203132 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 2668 हो गए हैं। अब तक 3526 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 15469 सैंपल लिए गए।

कहां कितने सक्रिस केस
हिमाचल में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर सरकार ने अलर्ट जारी किया है। चंबा में 684, जिला मंडी में 447, कांगड़ा में 406, शिमला 319, हमीरपुर 288, बिलासपुर 171, कुल्लू 161, लाहौल-स्पीति 63, किन्नौर 29, ऊना 43, सोलन 32 और जिला सिरमौर में 25 सक्रिय मामले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें