फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: हिमाचल में 43 दिनों बाद एक दिन में 20 से कोरोना संक्रमितों की मौत, 759 नए पॉजिटिव

Sat, 05 Jun 2021 11:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 194742 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 181972  संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 9484 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3263 संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के लिए राहत की खबर है। शनिवार को कोरोना से मौतों व नए मामलों में काफी कमी दर्ज की गई। करीब 43 दिनों बाद एक दिन में 20 से कम मौतें हुई हैं। प्रदेश में शनिवार को 17 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। इससे पहले 22 अप्रैल को 20 संक्रमितों ने दम तोड़ा था। कांगड़ा जिले में चार, मंडी तीन, शिमला तीन, सोलन तीन, सिरमौर दो, कुल्लू और चंबा जिले में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ा। उधर प्रदेश में कोरोना के 759 नए मामले आए हैं। कांगड़ा 160, मंडी 132, चंबा 96, बिलासपुर 92, शिमला 66, हमीरपुर 66, सोलन 58, सिरमौर 41, किन्नौर 21, कुल्लू 22 और लाहौल-स्पीति में पांच नए मामले आए हैं। शुक्रवार को 794 नए मामले आए थे। 

विज्ञापन


10 जिलों में सक्रिय केस एक हजार से नीचे
बीते 24 घंटों के दौरान 1102 लोगों ने कोरोना को मात दी। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 194742 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 181972  संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 9484 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3263 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 19173 लोगों के सैंपल लिए गए। प्रदेश के 10 जिलों में सक्रिय मामले एक हजार से नीचे आए गए हैं। कांगड़ा व शिमला में ही अब एक हजार से अधिक सक्रिय केस है। 

किस जिले में कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा        2391
शिमला       1047
सोलन         786
मंडी           973
चंबा           885
सिरमौर      654
ऊना          720
बिलासपुर    465 
हमीरपुर       740
कुल्लू           450
किन्नौर         282
लाहौल-स्पीति 91

विज्ञापन

अब गांवों पर फोकस, घर-घर जाकर सर्दी खांसी, बुखार वालों के लिए जाएंगे सैंपल

स्वास्थ्य विभाग की टेक्निकल कमेटी ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि कोरोना के मामले शहरों की अपेक्षा अब गांवों में ज्यादा हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। लिहाजा, अब पूरा फोकस गांवों पर है।   
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें अब घर-घर जाकर बीमार लोगों का पता लगाएंगी। बीमार मरीजों को अस्पताल लाया जाएगा। सर्दी, खांसी और बुखार वालों के सैंपल लिए जाएंगे।

सरकार ने बीमार लोगों की रिपोर्ट भी मांगी है। रिपोर्ट तैयार करने के लिए हेल्थ केयर वर्कर व डॉक्टर फील्ड में जाएंगे। गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग टेस्ट करवाने के लिए सामने नहीं आ रहे हैं। बुखार, खांसी, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ को छिपा रहे हैं, जिससे वे गंभीर बीमार हो रहे हैं। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि सीएमओ से रिपोर्ट मांगी है। टीमें लोगों के घर जा रही हैं। बीमार लोगों को अस्पताल लाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें