फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, संक्रमित महिला की मौत, 217 नए पॉजिटिव

Tue, 03 Aug 2021 09:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/नई दिल्ली

सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 206589 पहुंच गया है। इनमें से 201628 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 1414 हो गए हैं। अब तक 3507 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 14122 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। मंडी जिले के सुंदरनगर अस्पताल में 54 वर्षीय संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में कोरोना के 217 नए मामले आए हैं। मंडी जिले में 58, चंबा 48, शिमला 29, हमीरपुर 26, कांगड़ा 26, कुल्लू 13, बिलासपुर सात, लाहौल-स्पीति छह, सोलन और ऊना में दो-दो नए मामले आए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 108 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 206589 पहुंच गया है। इनमें से 201628 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 1414 हो गए हैं। अब तक 3507 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 14122 सैंपल लिए गए।

विज्ञापन


किस जिले में कितने सक्रिय मामले
बिलासपुर       53
चंबा              297
हमीरपुर         79
कांगड़ा          220
किन्नौर           17
कुल्लू            96
लाहौल-स्पीति   20
मंडी              318
शिमला          204
सिरमौर         12
सोलन           52
ऊना             46

हिमाचल सहित आठ राज्यों में फिर बढ़ने लगा कोरोना
हिमाचल प्रदेश सहित आठ राज्यों में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने लगा है, जिसकी जानकारी गणितीय मॉडल आर वैल्यू से पता चली है। भौगोलिक स्थिति देखें तो पहाड़ी राज्य और समुद्र के आसपास के राज्यों में यह आर वैल्यू तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी सार्वजनिक करते हुए सतर्क रहने और कोरोना वैक्सीन लगवाने की सलाह दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव कुमार अग्रवाल ने कहा कि अब लोगों को सचेत रहने की जरूरत है।

दुनिया भर में कोरोना संक्रमण की आर वैल्यू बढ़ रही है। भारत की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, मिजोरम, कर्नाटक, पांडिचेरी और केरल में यह आर वैल्यू बढ़ रही है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में आर वैल्यू सर्वाधिक 1.4 है। देश के 17 राज्यों में आर वैल्यू एक अंक से अधिक है, लेकिन आठ राज्यों में लगातार बढ़ रही है। मंत्रालय ने जानकारी दी है कि हिमाचल प्रदेश के एक जिले में संक्रमण दर सबसे अधिक है। मंत्रालय का कहना है कि अभी देश दूसरी लहर से ही बाहर नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें