फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन मामलों को चार्जशीट में उजागर करेगी हिमाचल कांग्रेस

Tue, 04 Dec 2018 11:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस जयराम सरकार के एक साल के कार्यकाल में अनियमितताओं, लचर कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को चार्जशीट में उजागर करेगी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में चार्जशीट कमेटी की पहली बैठक में यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन


कमेटी के चेयरमैन रामलाल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई  बैठक में चर्चा के दौरान जो विषय प्रथम दृष्ट्या सामने आए हैं उनसे जुड़े पूरे दस्तावेज एकत्रित कर पेश किए जाएंगे।

अध्यक्ष राम लाल ठाकुर ने कहा कि समस्त हिमाचल की जनता और प्रदेश, जिला स्तर कांग्रेस के पदाधिकारी, पार्टी  के अग्रणी संगठन, विधायक, पूर्व विधायक और पंचायत प्रतिनिधि एक सप्ताह में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से संबंधित जानकारी तथ्यों के साथ सांझा कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए वे कमेटी सदस्यों से संपर्क साधकर सभी तथ्य एवं शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। कमेटी ने यह भी निर्णय लिया कि जब भाजपा सरकार अपने एक साल के कार्यकाल का जश्न मनाएगी, उससे पहले सरकार की ओर से की गईं

अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को साक्ष्यों के साथ चार्जशीट के तौर पर जनता के सामने उजागर करेगी। इस बैठक में चार्जशीट कमेटी कोचेयरमैन हर्षवर्धन चौहान, सदस्य पूर्व मंत्री गंगू राम मुसाफिर, विधायक नंद लाल और विजय पाल सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें