फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस: संजय दत्त बोले- पीएम के पास किसानों से मिलने का समय नहीं

Sun, 22 Aug 2021 07:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/कुल्लू

सार

संजय दत्त ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर भाजपा खुद भारत में लेकर आई है। एक लहर चली गई, दूसरी भी चली गई, लेकिन तीसरी लहर को ये सरकार खुद निमंत्रण दे रही है। भाजपा बड़ी-बड़ी रैलियां कर रही है। कोरोना नियमों का कोई पालन नहीं हो रहा। 
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सह प्रभारी संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सह प्रभारी और अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सचिव संजय दत्त ने रविवार को मंडी में में भाजपा के समय में चल रहे जीडीपी के कुछ एक आंकड़े गिनाए। उन्होंने मोदी सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि पीएम के पास फिल्म अभिनेताओं से मिलने का समय है, लेकिन किसानों के पास जाकर बात करने का समय बिल्कुल नहीं है। जन आशीर्वाद के नाम से जो यात्रा भाजपा निकाल रही है, उसे निकालने का क्या फायदा, जब जनता के किसी काम की सुनवाई करनी ही नहीं है। संजय दत्त ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर भाजपा खुद भारत में लेकर आई है। एक लहर चली गई, दूसरी भी चली गई, लेकिन तीसरी लहर को ये सरकार खुद निमंत्रण दे रही है। भाजपा बड़ी-बड़ी रैलियां कर रही है। कोरोना नियमों का कोई पालन नहीं हो रहा। कहा कि बड़ी-बड़ी घोषणाएं की जा रही हैं, लेकिन इसके लिए बजट भी देखना चाहिए। कहा कि सुंदरनगर से मंडी की सड़कों पर जगह जगह गड्ढे पड़े हैं। लगता नहीं कि यह उच्च मार्ग है या किसी गांव की सड़क। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, सोहन लाल ठाकुर, प्रदेश महासचिव चेतराम ठाकुर, जिला महासचिव प्रदीप शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


उपचुनाव के लिए रणनीति बनाने में जुटी कांग्रेस : राठौर
वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने रविवार को कुल्लू के ढालपुर में कहा कि उपचुनाव के लिए कांग्रेस रणनीति बनाने में जुटी है। उप चुनावों के दृष्टिगत वह मंडी के बाद अब कुल्लू जिले का दौरा कर रहे हैं। आनी, बंजार, कुल्लू और मनाली विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी मंडी संसदीय सीट और तीन हलकों के विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी।  राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार से आम जनमानस तंग आ चुका है। महंगाई आसमान छू रही है। सरकारी डिपो से राशन गायब हो रहा है। जनता को राहत देने के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री उन इलाकों का दौरा कर रहे हैं, जहां उपचुनाव होने वाले हैं। मुख्यमंत्री बिना बजट करोड़ों के शिलान्यास और घोषणाएं कर रहे हैं। कहा कि भाजपा ने अपने चुनाव घोषणापत्र में फोरलेन प्रभावितों को चार गुना मुआवजा देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद यह सरकार अपना वादा भूल गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें