फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस: ब्लॉक अध्यक्ष जोगिंद्रनगर राकेश पदमुक्त, कुलदीप राठौर ने की कार्रवाई

Wed, 02 Feb 2022 06:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी

सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने दोनों ब्लॉक पदाधिकारियों से 15 दिन के भीतर आरोपों पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है। इस नोटिस का जवाब आने के बाद इन दोनों नेताओं का कांग्रेस में भविष्य तय किया जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने मंडी जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी की रिपोर्ट के आधार पर राकेश धरवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जोगिंद्रनगर और एक अन्य ब्लॉक पदाधिकारी लकी ठाकुर को कथित तौर पर असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी से आगामी आदेशों तक निलंबित कर दिया है। राठौर ने दोनों ब्लॉक पदाधिकारियों से 15 दिन के भीतर आरोपों पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


इस नोटिस का जवाब आने के बाद इन दोनों नेताओं का कांग्रेस में भविष्य तय किया जाएगा। बता दें रविवार को जोगिंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व  महासचिव को अवैध शराब के मामले में नंगल से गिरफ्तार किया गया था। इन्हें पंजाब की नंगल पुलिस ने अंग्रेजी शराब की तीन पेटियों के साथ पकड़ा था। दोनों चंडीगढ़ से चोरी छिपे शराब की खेप अपनी गाड़ी में जोगिंद्रनगर ला रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें