फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: दिल्ली रवाना हुए सीएम सुक्खू, मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर हाईकमान से करेंगे चर्चा

Tue, 26 Nov 2024 03:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सीएम पार्टी हाईकमान को सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल पर हो रहे समारोह के लिए न्योता देंगे। साथ ही प्रदेश मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर भी वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन करेंगे। 
विज्ञापन
सीएम सुक्खू से मिला बिलासपुर जिले के एक प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार दोपहर को दिल्ली के लिए रवाना हुए। सीएम पार्टी हाईकमान को सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल पर हो रहे समारोह के लिए न्योता देंगे। साथ ही प्रदेश मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर भी वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन करेंगे। बताया जा रहा है कि बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आपदा राहत राशि का मुद्दा उठाएंगे। बता दें, राज्य मंत्रिमंडल में एक पद रिक्त चल रहा है।
विज्ञापन


वर्तमान में मुख्यमंत्री के अलावा कैबिनेट में 10 सदस्य हैं। इनमें से एक उप मुख्यमंत्री और नौ कैबिनेट मंत्री हैं। अब कैबिनेट में सीएम समेत 12 सदस्य हो जाएंगे। नए चेहरों को कैबिनेट में लाने की तैयारी है। ड्रॉप किए जा रहे दो मंत्रियों के लिए जातीय, क्षेत्रीय, पारिवारिक पृष्ठभूमि समेत तमाम फैक्टर देखे जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इस संबंध में हाईकमान ने मुख्यमंत्री सुक्खू से दिल्ली पहुंचकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। सीएम दिल्ली में वह व्यक्तिगत रूप से केंद्रीय नेताओं से मिलेंगे।  इससे पहले शिमला में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के नेतृत्व में बिलासपुर जिले के एक प्रतिनिधिमंडल  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें