फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: नेपाल की दो महिलाएं, तमिलनाडु का व्यक्ति 6.805 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

Tue, 26 Nov 2024 02:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी , बिलासपुर

सार

विशेष दल ने नाकाबंदी के दौरान नेपाल की दो महिलाओं और तमिलनाडु के एक व्यक्ति को 6.805 किलोग्राम चरस के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन
6.805 किलोग्राम चरस के साथ तीन गिरफ्तार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए गठित बिलासपुर पुलिस के विशेष दल के हाथ बड़ी सफलता लगी है। विशेष दल ने नाकाबंदी के दौरान नेपाल की दो महिलाओं और तमिलनाडु के एक व्यक्ति को 6.805 किलोग्राम चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस के अनुसार जिले में इस साल चरस की यह सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है। आरोपी इसे कार में पंजाब की ओर ले जा रहे थे। पुलिस के विशेष दल ने मंगलवार तड़के किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर बलोह टोल प्लाजा के पास मल्यावर में नाकाबंदी की थी।

विज्ञापन


इसी बीच सुंदरनगर की ओर से आ रही दिल्ली नंबर की एक कार को रोका गया। कार और सामान की तलाशी ली गई तो एक बैग में छोटे-छोटे पैकेट बरामद हुए। खोल कर देखने पर उनमें से कुल 6.805 किलोग्राम चरस पाई गई। आरोपियों की पहचान धनराज(44) निवासीकुरिंजी नगर सुंडापलायम कोयंबटूर तमिलनाडु, खिम कुमारी(37) निवासी गांव निसीखोला नेपाल और सानु माया निवासी खनियाबास गाउंपालिका नेपाल के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें