फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: सीएम जयराम बोले- बसों को सैनिटाइज कर निर्धारित संख्या में बैठाएं सवारियां

Mon, 12 Apr 2021 05:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एचआरटीसी और निजी ट्रांसपोर्टर बसों को सैनिटाइज कर निर्धारित संख्या में ही सवारियां बैठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सूबे में तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण चिंताजनक है। निजी बस ऑपरेटरों को भी बसों की उचित सैनिटाइजेशन के साथ सवारियां निर्धारित संख्या में बैठाई चाहिए। उन्होंने आयुर्वेद विभाग को होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को काढ़ा उपलब्ध करवाने के साथ काढ़े को सही तरीके से पीने के लिए उनका मार्गदर्शन करने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन


कहा कि दुकानदारों को भी सुनिश्चित करना चाहिए कि नो मास्क, नो सर्विस पॉलिसी का कड़ाई से पालन किया जाए। मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थानों पर भी नियमों का प्रभावी तरीके से पालन किया जाना चाहिए। कोविड मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि के दृष्टिगत राज्य में स्वास्थ्य अधोसरंचना के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सामाजिक समारोहों जैसे विवाह आदि के लिए निर्धारित अधिकतम संख्या का सख्ती से पालन किया जाए। यदि आवश्यक हो तो उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें