फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बारहवीं में फेल होने पर छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, मानसिक तनाव में था

Tue, 05 May 2026 01:18 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

Shimla Student Suicide: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक छात्र ने 12वीं कक्षा के परिणाम में असफल होने के बाद आत्महत्या कर ली। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला के अनाडेल में एक छात्र ने बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में फेल होने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि परीक्षा में फेल होने के बाद बेटा मानसिक तनाव में था। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। मामला सोमवार दोपहर बाद का है, जब निखिलेश घर पर अकेला था। उसने अपने दोस्तों को मैसेज किया कि वह सो रहा है और दरवाजे की कुंडी खुली है। वह उसे बाद में जिम जाने के लिए उठा दें। युवक घर पहुंचे तो निखिलेश का शव कमरे में मां के स्टॉल से बनाए फंदे से लटका मिला। उन्होंने मामले की सूचना 112 नंबर हेल्पलाइन पर दी। इसके बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। शव का निरीक्षण करने पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए।

विज्ञापन


डीएसपी शक्ति सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस को उचित कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। मंगलवार को आईजीएमसी में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। माता-पिता ने बेटे की मृत्यु पर किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है। पिता ने बताया कि उनका बेटा बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में असफल होने से मानसिक तनाव में था। पुलिस के अनुसार मुताबिक जांच में भी मामला आत्महत्या का लग रहा है। इसके पीछे परीक्षा में असफल होना ही कारण माना जा रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। इसके बाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें