फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: मंडी में तेज रफ्तार कार हाइड्रा से टकराई, 3 युवकों की मौत, 2 गंभीर घायल; क्षेत्र में शोक की लहर

Tue, 05 May 2026 12:52 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)।

सार

Mandi Accident: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बल्हघाटी के अंतर्गत सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। रात एक कार (नंबर एच82-8322) नेरचौक से सुंदरनगर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े हाइड्रा से कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे।

विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों की प्राथमिक उपचार के दौरान ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अनिल कुमार (28) निवासी पलाही, रोहित कुमार (26) निवासी अंद्रेटा और सुभाष कुमार (35) निवासी पलाही के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल हरिश उर्फ सन्नी (23) निवासी वडमाह और पंकज कुमार निवासी पलाही को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे का मुख्य कारण मानी जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें